खबरमध्य प्रदेश

वेतन सिलिंग सीमा बढ़ाने स्वागत – दीपावली के पूर्व 7500+ DA एवं मेडिकल सुविधा की घोषणा की जाए – अरुण वर्मा

राष्ट्रीय ई पी एस 95 पेंशनर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय संरक्षक अजय श्रीवास्तव एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण वर्मा राष्ट्रीय महासचिव ओ पी सोनी ने भारत सरकार द्वारा वेतन सिलिंग सीमा रुपए 25000/- करने का स्वागत किया है साथ ही ई पी एस 95 पेंशनरों को पेंशन वृद्धि का आश्वाशन देने के बाद भी पेंशन वृद्धि नही करने का कड़ा विरोध करते हुए बताया कि मान्यनीय प्रधानमंत्री महोदय द्वारा दो बार एवं केंद्रीय श्रम मंत्री महोदय द्वारा कई बार पेंशन वृद्धि का आश्वाशन देने के बाद भी अभी तक पेंशन वृद्धि की घोषणा नहीं करने की वजह से देश के 78 लाख पेंशनर्स में भारी असंतोष व्याप्त है पेंशनर्स का कहना है कि वर्तमान में जो न्यूनतम 1000/- एवं अधिकतम रुपए 3000/- पेंशन का भुगतान किया जा रहा है जिससे इस भीषण महंगाई में जीवन यापन संभव नहीं है सरकार वादानुसार पेंशन वृद्धि की घोषणा करे

अत राष्ट्रीय ई पी एस 95 पेंशनर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय संरक्षक अजय श्रीवास्तव एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण वर्मा महासचिव ओ पी सोनी ने मान्यनीय प्रधानमंत्री महोदय एवं केंद्रीय श्रम मंत्री महोदय से अनुरोध किया है कि देश के 78 लाख पेंशनरों के लिए दीपावली के पूर्व रुपए7500+महंगाई भत्ता एवं मेडिकल सुविधा की घोषणा की जाए ताकि लाखों पेंशनर्स राहत की सांस ले सकें अनुरोध करने वालों अजय श्रीवास्तव अरुण वर्मा ओ पी सोनी एस सी त्रिपाठी आर के खरे तानसेन सिंह आर एस रघुवंशी राजू अवस्थी संतोष मिश्रा कमलेश शर्मा हातिम अली अंसारी महेश त्रिवेदी आदि शामिल हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button