खबर

अब भी न मिला प्यार तो क्या फायदा’: दामाद के साथ रहने की जिद पर अड़ी सास, पुलिस-थाना-पंचायत के बाद भी न मानी

एक प्रेमी जोड़े की चर्चा इस समय हर जुबान पर है। रिश्ते में सास और दामाद के बीच नजदीकी बनी तो प्रेम संबंध स्थापित हो गए। मामला थाने तक पहुंचा। दोनों पक्ष से समझौता लिखवा लिया गया हो लेकिन महिला दबी जुबान से अपने प्रेमी के साथ ही रहने की मांग कर रही है। महिला और प्रेमी को समझने के लिए देर रात तक थाना कोतवाली में पंचायत चलती रही। पुलिस और परिजन ने दोनों को काफी समझाया हालांकि इसके बाद दोनों से एक समझौतापत्र लिखवाया गया, जिसमें कहा गया कि अब एक-दूसरे के साथ नहीं रहेंगे और कोई संपर्क नहीं रखेंगे।

‘अब भी न मिला प्यार तो क्या फायदा’
इस संबंध में जब महिला से बात की गई तो उसका कहना कि जब तक बात घर पर थी तब तक सब कुछ सही था। परिजन के समझाने पर शायद मैं मान भी जाती लेकिन अब जब मामला थाने पर पहुंच गया तो पूरे जिले को मालूम हो चुका है। चारों तरफ बदनामी हो रही है। इतनी बदनामी के बाद भी अगर मुझे मेरा प्यार ना मिले तो क्या फायदा। ये है पूरा मामला
यूपी के मैनपुरी स्थित कोतवाली क्षेत्र में रिश्तों को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पांच बच्चों की विधवा महिला को अपनी बहन के दामाद से प्यार हो गया। अब दोनों शादी कर साथ रहने की जिद पर अड़े हैं। पति की हो चुकी मौत, पांच बच्चों की मां है महिला
45 वर्षीय महिला के पति की मृत्यु हो चुकी है। वह पांच बच्चों के साथ रहती है। उसकी बहन भी इसी मोहल्ले में रहती है। बहन की बेटी की शादी करीब दो वर्ष पहले नगर के दूसरे मोहल्ले के 26 वर्षीय युवक से हुई थी। शादी के बाद युवक का ससुराल आना-जाना शुरू हुआ। इसी दौरान महिला और युवक के बीच नजदीकियां बढ़ गईं।बच्चों को भी साथ रखेंगे’
युवक ने पुलिस को बताया कि करीब छह माह से दोनों के बीच प्रेम संबंध हैं और अब वे शादी करना चाहते हैं। महिला ने भी युवक के साथ रहने की बात कही। पांच बच्चों के बारे में पूछे जाने पर युवक ने उन्हें भी साथ रखने की बात कही। हालांकि, महिला के परिजन इसके लिए तैयार नहीं हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button