खबर

यूपी: साले की पत्नी को मायके जाने से रोकने की कोशिश में कार के नीचे आया जीजा, सामने आया खौफनाक

साले की पत्नी को मायके जाने से रोकने के प्रयास में युवक कार के नीचे आने से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं, आरोपी चालक को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना नगर के व्यस्तम चौराहे लल्ला बाबू चौराहे की है।चीखता रहा, चिल्लाता रहा
गुरुवार की दोपहर नगर के लल्ला बाबू चौराहे के निकट कार चालक ने उसके सामने आए युवक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक उछलकर कार के बोनट पर गिर पड़ा। युवक ने जान बचाने के लिए कार के वाइपर व बोनट को पकड़ लिया। वह चीखता, चिल्लाता रहा। मगर चालक ने कार को रोकने के बजाए दौड़ा दिया।200 मीटर तक बोनट पर रहा लटका
करीब दो सौ मीटर के बाद कार को मोड़ने के दौराने युवक की पकड़ ढीले होने के कारण वह सड़क पर गिर गया और कार के पहिए के नीचे आ गया। घटना को देख रहे राहगीरों और दुकानदारों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने दौड़कर कार को चारों तरफ से घेर लिया, जिसके बाद आरोपी चालक ने कार को रोका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से मुश्किल से युवक को कार के नीचे से बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां युवक का उपचार चल रहा है। पुलिस आरोपी कार चालक को वाहन समेत कोतवाली नगर ले आई। ये है पूरा मामला
कोतवाली नगर प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रकाश में आया कि नगर के कृष्णा नगर निवासी शिवम का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। गुरुवार को शिवम की पत्नी कार से मायके जा रही थी। कार को उसका रिश्तेदार चला रहा था। इसी दौरान शिवम अपने जीजा कृष्णा नगर निवासी अमित के साथ लल्ला बाबू चौराहे पर पहुंच गया। कार को रोकने के प्रयास में अमित कार के आगे आ गया और टक्कर लगने से वह बोनट पर गिर गया। चालक ने कार को नहीं रोकने से वह सड़क पर गिरने से कार के पहिए के नीचे आने से घायल हो गया। घायल अमित को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। आरोपी चालक को गिरफ्तार करते हुए परिजनों की तहरीर पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button