खबरमध्य प्रदेश
पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मिठाई बांटकर मनाया
कैलाश अग्रवाल सहित काफी संख्या में व्यापारी बंधु रहे मौजूद

भोपाल। राजधानी स्थित रोशनपुरा में न्यू मार्केट के व्यापारी बंधुओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मिठाई बांटकर मनाया। कैलाश अग्रवाल के नेतृत्व में पीएम का जन्मदिन मनाया गया और उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की गई। कैलाश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश दिन प्रतिदिन तरक्की कर रहा है। उनके विकसित भारत के विजन को सफल बनाने के लिए देश के लोगों को भी आगे आना होगा। वहीं युवा उद्यमी आयुष अग्रवाल ने भी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर काफी संख्या में व्यापारी बंधुओं की मौजूदगी में केक काटा गया।


