खबरमध्य प्रदेश

शहर भर में जुलूस निकालकर मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

श्याम विश्वकर्मा ने भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर दीं बधाई और शुभकामनाएं

भोपाल। राजधानी में सृष्टि के  रचयिता भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। पूरे शहर में समाज के लोगों द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया और पीर गेट पर भगवान विश्वकर्मा जी के मंदिर के समीप सभा में परिवर्तित कर दिया गया और भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई। विश्वकर्मा समाज के पदाधिकारी श्याम विश्वकर्मा ने बताया कि हम लगातार 27 वर्ष से इस स्थल पर कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।  उन्होंने शहर वासियों को विश्वकर्मा जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही श्याम विश्वकर्मा ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन है हमारी ओर से देशवासियों को पीएम मोदी के जन्मदिन की शुभकामनाएं। कार्यक्रम में विष्णु विश्वकर्मा, गोवर्धन विश्वकर्मा सहित समाज के काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। इसके अलावा भगवान विश्वकर्मा जी मंदिर के सेवक दुर्गा प्रसाद विश्वकर्मा ने बताया कि आज मंदिर में पूजा अर्चना की गई तथा प्रसादी का वितरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button