PEFI भोपाल चैप्टर की बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी का गठन

भोपाल। Physical Education Foundation of India (PEFI) मध्य प्रदेश भोपाल चैप्टर की एक दिवसीय बैठक LNCT University, कोलार रोड, भोपाल में आयोजित की गई। बैठक में शारीरिक शिक्षा शिक्षक, खेल प्रशिक्षक, कोच एवं खेल विशेषज्ञों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में PEFI के नेशनल सेक्रेटरी डॉ. पीयूष जैन, पूर्व खेल संचालक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग मध्य प्रदेश बलवीर सिंह कुशवाहा जी, LNCT के स्पोर्ट्स डायरेक्टर डॉ. पंकज जैन, PEFI मध्य प्रदेश चैप्टर के सेक्रेटरी डॉ. योगेंद्र कुशवाहा, भोपाल चैप्टर के कोऑर्डिनेटर नौशाद अली, PEFI मीडिया प्रभारी दिनेश गौड़ जी सहित अनेक खेल एवं शारीरिक शिक्षा विशेषज्ञ उपस्थित रहे।
बैठक में मध्य प्रदेश में PEFI एथलेटिक्स मीट, फिटनेस गतिविधियों, जिला चैप्टर के गठन, PEFI Games एवं आगामी खेल कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।
बैठक में PEFI भोपाल चैप्टर की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए डॉ. पंकज जैन को अध्यक्ष, डिंपल पंकज दास को कोषाध्यक्ष एवं नौशाद अली को सचिव नियुक्त किया गया।
PEFI का उद्देश्य शारीरिक शिक्षा, खेल एवं फिटनेस गतिविधियों को बढ़ावा देना तथा शारीरिक शिक्षा शिक्षकों, प्रशिक्षकों, कोच, खिलाड़ियों एवं खेल विशेषज्ञों को एक सशक्त मंच प्रदान करना है।


