खबरमध्य प्रदेशराजनीतिक

मध्यप्रदेश: राहुल गांधी के कार्यक्रम पर CM मोहन यादव का पलटवार, बोले- तथ्यों के बजाय सुनाई दी ‘झूठ की गूंज’

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपने विषय के प्रति हमेशा की तरह लापरवाह नजर आए और बिना तैयारी के बच्चों और युवाओं से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम कांग्रेस के एजेंडे के आधार पर जनता के बीच भ्रम फैलाने की दृष्टि से आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों और स्कूल शिक्षा जैसे विषयों पर बात करते समय तथ्यों को सामने रखना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में लगातार व्यापक कार्य हुआ है। सांदीपनि विद्यालयों सहित विभिन्न योजनाओं और पहलों के परिणामस्वरूप ड्रॉपआउट दर को शून्य तक लाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2002-03 तक प्रदेश में ड्रॉपआउट दर लगभग 16 प्रतिशत थी। वर्ष 1956 से 2002-03 तक प्रदेश में अधिकांश समय कांग्रेस की सरकार रही। उस समय स्कूल शिक्षा का बजट लगभग 2 हजार करोड़ रुपये था, जबकि आज यह बढ़कर 38,658 करोड़ रुपये हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button