खबरमनोरंजन

दीपिका पादुकोण: दूसरी बार मां बनीं अभिनेत्री, गणेश उत्सव के बीच घर आई लक्ष्मी; पहली बेटी से है खास कनेक्शन

शनिवार को दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह ने अपने घर खुशियों का स्वागत किया। 19 सितंबर को दीपिका ने अपनी दूसरी बेटी को जन्म दिया। इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने खुद एक पोस्ट साझा करके दी।

सितंबर में ही जन्मी थी पहली बेटी
बता दें कि दीपिका दूसरी बार मां बनी हैं। इससे पहले अभिनेत्री पहली बार 8 सितंबर 2024 में मां बनी थीं, तब उन्होंने बेटी को जन्म दिया था जिसका नाम उन्होंने दुआ रखा। दिवाली 2025 पर रणवीर और दीपिका ने पहली बार अपनी बेटी की तस्वीर साझा की थी।स पोस्ट में उनकी बेटी के पैरों के निशान बने हुए हैं। साथ ही लिखा है, ‘बेबी गर्ल का स्वागत है… 19/09/2026’ ।
सेलेब्स ने दी बधाई
दीपिका के इस पोस्ट पर उन्हें फैंस और सेलेब्स बधाई दे रहे हैं। श्रेया घोषाल, कृति खरबंदा, धनश्री और सारा अर्जुन समेत कई सेलेब्स ने कमेंट सेक्शन में उन्हें बधाई दी। कई यूजर्स इस बात से भी खुश हैं कि राधा अष्टमी के दिन दीपिका पादुकोण के घर बेटी ने जन्म लिया है। कई यूजर्स ने हार्ट इमोजी बनाकर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button