खबरमध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स में पदक विजेता खिलाड़ियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन गेम्स 2026 में पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि एशियन गेम्स में भारत के खिलाड़ी निरंतर पदक अर्जित कर रहे हैं। खिलाड़ियों के समर्पण और टीम वर्क ने देश को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वुमेन्स 49 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर सुश्री मीराबाई चानू, मेन्स सिंगल्स सॉफ्ट टेनिस इवेंट में कांस्य पदक जीतने पर श्री जय मीणा तथा महिला स्कीट टीम ईवेंट में सुश्री परिनाज धालीवाल, सुश्री रायजा ढिल्लों और सुश्री महेश्वरी चौहान तथा पुरुष स्कीट में श्री अनंतजीत सिंह नरूका, श्री भवतेग सिंह गिल और श्री मैराज अहमद खान को कांस्य पदक जीतने पर सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और मजबूत संकल्प ने देश का मान बढ़ाया है। यह शानदार उपलब्धि हम सभी के लिए गौरव का क्षण होने के साथ-साथ देश के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का अवसर भी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button