मध्य प्रदेश

विदिशा में लता जी की जयंती की पूर्व संध्या पर ‘लता जी गीतांजलि संगीत संध्या’ का होगा आयोजन

विदिशा। भारत रत्न, स्वर कोकिला स्वर्गीय लता मंगेशकर जी की जयंती की पूर्व संध्या पर रविवार, 27 सितंबर को विदिशा शहर सुरमयी सुरों से गुंजायमान होने जा रहा है। ‘लीजेंड्स म्यूजिकल ग्रुप’ एवं ‘सार्वजनिक वाचनालय, तिलक चौक’ द्वारा आयोजित ‘लता जी गीतांजलि संगीत संध्या’ कीh तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
यह ​आयोजन दिन रविवार ​तारीख 27 सितंबर 2026, ​समय: शाम ठीक 7:00 बजे ​स्थान उपेंद्र सभागार, सार्वजनिक वाचनालय तिलक चौक विदिशा मैं आयोजित होने जा रहा है।
​
समूह के संयोजक प्रदीप जैन पारस ने बताया कि लायन अरुण कुमार सोनी की अध्यक्षता में यह शाम लता जी के कालजयी और सदाबहार गीतों के नाम रहेगी। स्थानीय एवं आमंत्रित सुरीले कलाकारों द्वारा लता जी के यादगार तरानों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीदी ज्योति शाह तथा प्रोफेसर डॉ वनिता बाजपेई उपस्थित रहकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करेंगी।
​आयोजक मंडल ने विदिशा नगर के समस्त कला-संगीत अनुरागी नागरिकों, सुधी श्रोताओं और युवाओं से अनुरोध किया है कि वे समय पर पहुंचकर इस विशेष संगीतमय आयोजन के साक्षी बनें और लता जी की स्वर्णिम यादों का आनंद लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button