आपूर्ति निगम एवं वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन भ्रष्ट्राचार अड्डा कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर रोक लगाया जाए
अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी सार्वजनिक उपक्रम संघ के प्रांताध्यक्ष अरुण वर्मा एवं सेमी गवर्मेन्ट एम्प्लाइज फेडरेशन के संयोजक अनिल बाजपेई ने भ्रष्ट्राचार का कड़ा विरोध करते हुए बताया कि आपूर्ति निगम एवं वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन में जहां एक ओर लोकायुक्त द्वारा भ्रष्ट्राचारी पकड़े जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर आपूर्ति निगम में आये दिन भ्रष्ट्राचार को बढ़ावा दिया जा रहा है जिसके तहत अभी कुछ समय पहले सीधी जिले में 14 करोड़ का फर्जी एफ डी आर कांड हो गया जो कि निंदनीय है ये सारे भ्रष्ट्राचार कांड भाई भतीजा बाद के तहत सेवानिवृत्त के पश्चात पुनर्नियुक्ति देने एवं भ्रष्ट्राचार के मजे हुए खिलाड़ियों को जिला प्रबंधक का प्रभार देने से हो रहा है अगर इस पर रोक नहीं लगाया गया तो एक दिन इन दोनों संस्थानों मे ताला लगाना पड़ सकता है
अत: उपक्रम संघ के प्रान्ताध्यक्ष अरुण वर्मा एवं
एम्प्लाइज फेडरेशन के संयोजक अनिल बाजपेई नेआपूर्ति निगम एवं वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के प्रबंध संचालक से अनुरोध किया है कि भाई भतीजा बाद के तहत सेवानिवृत्त के बाद पुनर्नियुक्ति प्रथा समाप्त की जाए साथ ही संदिग्ध भ्रष्ट्राचारी कर्मचारियों को जिला प्रबंधक का प्रभार नहीं दिया जाए तथा भ्रष्टाचारियों
के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही
की जाए
