खेल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय धावकों को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन गेम्स-2026 के मिक्स्ड 4×400 मीटर अंतिम रिले में सुश्री राजू पूवम्मा, श्री विशाल टी.के., सुश्री विथ्या रामराज और श्री मनु टी.एस की भारतीय धावकों के शानदार प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खिलाड़ियों को रजत पदक जीतने पर हार्दिक बधाई दी है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चारों खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए खेल में गति, शक्ति और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। वास्तव में इन खिलाड़ियों ने एक बार फिर तिरंगे का गौरव बढ़ाया है। राष्ट्रवासियों को इन धावकों पर गर्व है।



