खबर

दिल्ली में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म: कालकाजी मंदिर के पास तीन लोगों ने की दरिंदगी, मुठभेड़ में एक आरोपी घायल

राजधानी दिल्ली के कालकाजी थाना इलाके में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। सोमवार रात कालकाजी मंदिर के पास एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ यह घटना हुई। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है, जबकि अन्य आरोपियों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। मुठभेड़ में घायल आरोपी का नाम आसिफ है।पुलिस के मुताबिक, किशोरी अपने नाबालिग मित्र के साथ शाम को कालकाजी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची थी। दर्शन के बाद दोनों मंदिर से बाहर निकले और टहलते हुए पीछे जंगल वाले इलाके में चले गए। शाम करीब 7.30 बजे 25 से 30 वर्ष की उम्र के तीन लोग वहां पहुंचे। तीनों ने पहले किशोरी और उसके मित्र को धमकाया। इसके बाद उनमें से एक व्यक्ति ने नाबालिग किशोर को पकड़ लिया। फिर तीनों आरोपियों ने बारी-बारी से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घटना की सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम
किशोरी अपने नाबालिग मित्र के साथ कालकाजी मंदिर में दर्शन के लिए गई थी। दर्शन के बाद वे दोनों मंदिर के पीछे जंगल वाले इलाके में चले गए। शाम करीब 7.30 बजे तीन अज्ञात लोग वहां पहुंचे। उन्होंने पहले दोनों को धमकाया और फिर किशोर को पकड़ लिया। इसके बाद तीनों ने किशोरी से बारी-बारी दुष्कर्म किया।पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी तत्काल बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पीड़िता को सुरक्षित रूप से मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा। पीड़िता के बयानों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button