सागर में होटल स्मार्ट बार के कमरे में मृत मिला युवक, दो दिन से होटल में रुका था

सागर में कोतवाली थाना क्षेत्र की एक होटल के कमरे में गुरुवार को युवक का शव मिला है। कमरे से तेज दुर्गंध आने पर होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी थी। शव करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान रामबाग बड़ा बाजार के रहने वाले शुभम अग्रवाल के तौर पर हुई है।
दो दिन पहले होटल में आकर रुका था
सागर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित होटल स्मार्ट बार में कमरे से दुर्गंध आने पर सुबह करीब 4 बजे कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे में युवक मृत हालत में मिला। युवक की पहचान शुभम अग्रवाल (32) निवासी रामबाग बड़ा बाजार के तौर पर हुई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक शव करीब दो दिन पुराना होने की आशंका है। दोपहर बार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।




