खबरमध्य प्रदेश

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला बैठक में संगठन को मजबूत करने पर मंथन

भोपाल। भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा भोपाल जिले की बैठक जिला अध्यक्ष दिनेश भारती की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में भोपाल जिले के अनुसूचित जाति मोर्चा प्रभारी एवं प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा सह मीडिया प्रभारी महेश बसवाल के मार्गदर्शन में मोर्चा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में पार्टी की रीति-नीति एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दिनेश भारती ने आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी। वरिष्ठ नेता भगवानदास ढालिया ने कहा कि अनुसूचित जाति समाज के बीच संगठन की सक्रियता बढ़ाते हुए केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी का प्रमुख दायित्व है। कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से मोर्चा संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।
बैठक में महामंत्री राजू मालवीय, मोतीलाल ठाकरे,
पी सी कनर्जी,भूरा पारोचे,
दिलीप ओसवाल, अशोक भगवानिया सरपंच परम कनर्जी,शुभम, अजय माचल, रोबिन पारोचे, विक्रम लोहट, मुकेश खरे एवं मोर्चा के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button