खबरमध्य प्रदेश

उप मुख्यमंत्री ने तीन रोगियों के स्वास्थ्य की ली जानकारी

भोपाल 26 सितंबर 2026. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने संजय गांधी अस्पताल जाकर तीन रोगियों के उपचार की जानकारी ली तथा डॉक्टरों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने सुरक्षा अधिकारी अमृतलाल तिवारी की धर्मपत्नी के उपचार के संबंध में चिकित्सकों को निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में उपचाररत श्री नरेन्द्र कुमार गुप्ता से भेंट करके उनकी कुशलक्षेम पूछी। उप मुख्यमंत्री ने संजय गांधी अस्पताल में सर्पदंश के कारण भर्ती पीयूष पाण्डेय के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उप मुख्यमंत्री ने रोगियों के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button