फार्मेसी सेवाओं को आम जनता तक पहुंचाना लक्ष्य -आर पी शर्मा
विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर मनाया गया फार्मेसी महोत्सव

भोपाल। राजधानी स्थित हिंदी भवन में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रविवार को फार्मेसी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए फार्मासिस्टों ने भागीदारी की। मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ एवं फार्मासिस्ट प्रकोष्ठ द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पूर्व प्रांताध्यक्ष आरपी शर्मा ने कहा कि आज सुनील सिंह के प्रयास से फार्मेसी महोत्सव मनाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य हमारे फार्मासिस्ट साथियों द्वारा फार्मेसी व्यवसाय को बेहतर तरीके से दूरस्थ अंचलों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित करना है। शर्मा ने कहा कि आज के दौर में मेडिसिन के नए-नए फार्मूले आ गए हैं इसलिए फार्मेसी में विशेषज्ञता जरूरी है। यदि फार्मूला सही होगा तो दवाई मरीज पर बेहतर तरीके से असर करेंगी । आरपी शर्मा ने आगे कहा कि हमारी सरकार से मांग है कि फार्मेसी व्यवसाय को और उन्नत करने में सहायता की जाए। साथ ही शर्मा ने कहा कि दवाएं अत्यधिक उपयोगी वस्तुओं में आती है इसलिए यूपीआई चार्ज से दवाओं को छूट मिलनी चाहिए। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं । एक नौ वर्षीय बालिका ने नृत्य की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया।।




