सिंधी गरबा महोत्सव का पोस्टर हुआ जारी, तैयारियों को लेकर हुई बैठक
15 अक्टूबर से प्रारंभ होगा चार दिवसीय गरबा महोत्सव

भोपाल। सिंधी मेला समिति द्वारा सिंधी गरबा महोत्सा का शुभारंभ इस वर्ष 15,16,17,18 अक्टूबर को शाम 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक भोपाल के लालघाटी स्थित सुंदरवन गार्डन में आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष यह गरबा अपने 20वे वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस सिम्धी गरबा महोत्सव की तैयारियों को लेकर रविवार को गुरुनानक टेकरी स्थित कबीर कुटिया में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमे प्रमुख रूप से सिंधी मेला समिति के संरक्षक के.एल.दलवानी, घनश्याम पंजवानी, अध्यक्ष मनीष दरयानी, महासचिव नरेश तलरेजा, कार्यक्रम के संयोजक राम आसुदानी, सह संयोजक लोकेश वाधवानी एवं सह संयोजिका रेखा कमल विशेष रूप से उपस्थित रही। इस बैठक में भोपाल के सभी 07 सेंटरो के व्यस्थापक विशेष रूप से उपस्थित रहे, सभी ने अपने अपने सेंटरो के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं इस सिंधी गरबे को और बेहतर बनाने के लिए अपने अपने विचार रखे, गौरतलब है कि 13 सितंबर से भोपाल के 07 प्रशिक्षण स्थलों पर गरबे का प्रशिक्षण चल रहा है जो दिनांक 14 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इस दौरान समिति द्वारा गरबे में पोस्टर का भी विमोचन किया गया। सिंधी मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी ने बताया की यह प्रदेश का यह पहला सामाजिक गरबा है जिसमे इतनी बड़ी संख्या में सिंधी समाज के लोग भाग लेते है, इस बैठक में गरबे के स्थल की सजावट, डांस प्रैक्टिस और सुरक्षा व्यवस्था, फूड स्टाल, वैले पार्किंग जैसी अनेक व्यवस्थाओं के विषय के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। इस मीटिंग में प्रमुख रूप से सुनील मंगवानी, किरण वाधवानी, वासु गोलानी, कपिल भाटिया, मनोहर लालवानी, माया पंजवानी, शकुन देवराख्यानी,, चेतना वाधवानी, भावना जगवानी, सिया असुदानी, पूजा भाटिया सहित सैकड़ो की संख्या में महिलायें एवं पुरुष शामिल हुए।





