खबरमध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने डॉक्टर ज़ीशान अहमद को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डॉ. ज़ीशान अहमद को नईदुनिया Prominence Award 2026 से किया सम्मानित
इंदौर में आयोजित प्रतिष्ठित नईदुनिया Prominence Award 2026 समारोह में डॉ. ज़ीशान अहमद को हेल्थकेयर इंडस्ट्री में उनके उत्कृष्ट नेतृत्व एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी द्वारा सम्मानित किया गया।
इस प्रतिष्ठित समारोह में पूरे मध्यप्रदेश से विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख इंडस्ट्री लीडर्स, उद्यमियों एवं अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मानित किया गया। हेल्थकेयर सेक्टर में डॉ. ज़ीशान अहमद को मिला यह सम्मान उनकी प्रोफेशनल यात्रा की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में वर्षों से किए जा रहे उनके समर्पित कार्यों एवं योगदान को प्रतिष्ठित पहचान प्रदान करता है।
समारोह में मध्यप्रदेश शासन के माननीय जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट जी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों एवं प्रतिष्ठित हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
नईदुनिया Prominence Award 2026 डॉ. ज़ीशान अहमद की प्रोफेशनल यात्रा में एक और महत्वपूर्ण पड़ाव है तथा हेल्थकेयर के क्षेत्र में उनकी निरंतर प्रतिबद्धता, नेतृत्व एवं योगदान को मिला एक प्रतिष्ठित सम्मान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button