खबरखेल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एंसी सोजन को रजत पदक जीतने पर दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की लाँग जम्प स्पर्धा में भारतीय एथलीट सुश्री एंसी सोजन द्वारा रजत पदक जीतने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सुश्री एंसी सोजन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन और अद्भुत खेल कौशल का प्रदर्शन कर अंतर्राष्ट्रीय मंच पर देश का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुश्री सोजन की यह सफलता देश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरक है।

भारतीय एथलीट श्री तेजस्विन शंकर को दी बधाई

 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स 2026 की पुरुषों की डेकाथलॉन स्पर्धा में भारतीय एथलीट श्री तेजस्विन शंकर को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री शंकर की मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन देश के लाखों युवाओं को प्रेरित करेगा।

सुश्री हरिता भद्रा को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स 2026 में एथलिट 200 मीटर फाइनल में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय एथलीट सुश्री हरिता भद्रा को भी बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सुश्री भद्रा की यह उपलब्धि देश के  गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने सुश्री भद्रा को खेल में निरंतर सफलता प्राप्त करने के लिए उज्ज्वल भविष्य कामना की है।

सुश्री पारुल चौधरी को बधाई

 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स 2026 की महिलाओं की 3000 मीटर स्टेपलचेज स्पर्धा में 9 मिनट 08.67 सेकंड के राष्ट्रीय रिकार्ड के साथ कांस्य पदक जीतने पर भारतीय एथलीट सुश्री पारुल चौधरी को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सुश्री पारुल का अद्भुत खेल कौशल और समर्पण पूरे देश को गौरवान्वित करने वाला है।   

एथलीट श्री सर्वेश कुशारे को दी बधाई

 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स 2026 की पुरुषों की हाई जम्प स्पर्धा में 2.25 मीटर की शानदार छलांग लगाकर रजत पदक जीतने पर श्री सर्वेश कुशारे को बधाई दी है। एथलीट श्री कुशारे ने 56 वर्ष बाद भारत को रजत पदक दिलवाकर इतिहास रचा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि  श्री कुशार की यह सफलता और निरंतर परिश्रम देश को गौरवान्वित करने वाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button