बाघ विला कान्हा से देखें वन्यजीवों और प्रकृति का अद्भुत दृश्य
अनुभवी गाइड के साथ जीप सहित सफारी की सुविधा - श्रीकांत

कान्हा टाइगर रिजर्व के मुक्की गेट के पास बाग विला में ठहरकर आप प्रकृति और वन्यजीवों का अद्भुत और जीवंत दर्शन कर सकते हैं। यह लक्जरी बुटीक जंगल कैंप आपको आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ घने जंगलों, शांत झीलों और समृद्ध जैव विविधता का एक अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करता है। बाघ विला के श्रीकांत ने बताया कि यहां पर एयर-कंडीशनर टेंट सुइट्स ऊंचे लकड़ी के प्लेटफॉर्म पर बनाए गए हैं। इन टेंट्स में निजी बरामदा है, जहाँ बैठकर आप घंटों सुकून से यहाँ की प्राकृतिक हरियाली और पक्षियों को देख सकते हैं। झील के किनारे विला है और यहाँ से झील का खूबसूरत नजारा दिखता है, जो आपके सुबह और शाम के दृश्यों को बेहद शांत और मनोरम बनाता है। रोमांचक जीप सफारी से बाग विला के अनुभवी नेचुरलिस्ट के साथ आप कान्हा नेशनल पार्क में शानदार बाघों, दुर्लभ बारहसिंगा और अन्य वन्यजीवों को उनके प्राकृतिक परिवेश में करीब से देख सकते हैं। नेचर वॉक्स और बर्ड वाचिंग: जंगल के रास्तों पर पैदल सैर करने और 300 से अधिक प्रजातियों के रंग-बिरंगे पक्षियों को निहारने का अनोखा मौका मिलता है। श्रीकांत ने बताया कि साइकिलिंग ट्रेल्स और विलेज टूर से रिसॉर्ट द्वारा मिलने वाली मुफ्त साइकिलों से आप आसपास के आदिवासी गांवों (बैगा और गोंड समुदाय) की जीवनशैली को करीब से जान सकते हैं। श्रीकांत ने कहा कि प्रॉपर्टी बाग विला कान्हा टाइगर रिजर्व के दक्षिण दिशा में है । यहां पर 15 एकड़ की जमीन में 12 रूम है और उनके रिसोर्ट के अंदर जाकर आप नेचर गांव चिड़िया पक्षी और जानवरों को टाइगर देख सकते हैं। उनकी सुविधा सफारी टाइगर जंगल के अंदर फोटोग्राफी कर सकते हैं। बाघ विला की शुरुआत 2016 में हुई है कान्हा टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को प्रकृति से रूबरू करा रहा है।



