होम स्टे गांवों की संस्कृति से कराता है परिचय- परीक्षित सिंह
ग्राम स्टे डाट कॉम के देश भर में हैं 300 होम स्टे

पर्यटकों को प्रकृति से रूबरू कराने और गांवों की संस्कृति से परिचय कराने के लिए ग्राम स्टे डाट काम ने 300 से अधिक होम स्टे स्थापित किए हैं। ग्राम स्टे डाट कॉम के सीईओ परीक्षित सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट मध्य प्रदेश टूरिज्म की बहुत अच्छी पहल है यह पिछले कुछ वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। ग्राम स्टे डाट कॉम की भूमिका यह है कि हमने करीब 300 गांव में होम स्टे बना रखे हैं और डिजिटल माध्यम से पर्यटकों को बुकिंग उपलब्ध कराते हैं। परीक्षित सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश के 28 जिलों में हमारे होम स्टे हैं जिसमें से मुरैना के पास बिकावली, पडावली, ओरछा, जामिया, अशोकनगर और गुना सहित मध्य प्रदेश के चारों दिशाओं में होम स्टे हैं जो कि पर्यटकों को गांव की संस्कृति से परिचय कराते हैं। पर्यटकों को होमस्टे के माध्यम से गांव में रुकने की सुविधा मिलती है जहां पर होटल से इत्यादि नहीं होते हैं। परीक्षित सिंह ने कहा कि होमस्टे में पर्यटक परिवार सहित रह सकते हैं । यहां पर शोध के लिए देशभर से विद्यार्थी आते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा मध्य प्रदेश टूरिज्म के साथ एमओयू हुआ है जिसके माध्यम से हम पर्यटकों को रुकने की सुविधा उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि हम 3 साल से मध्य प्रदेश से टूरिज्म से जुड़े हुए हैं लेकिन एम ओ यू अभी हुआ है। हम होम स्टे के माध्यम से पर्यटकों को खेती, सब्जी और पशुओं के बारे में परिचय कराते हैं सबसे खास बात है कि किसानों को इससे फायदा मिलता है सीधे सब्सिडी उनके खाते में जाती है।



