खबरमध्य प्रदेश

टूरिज्म उद्योग को सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराता है जुबो

 8 वर्षों से ज्यादा समय से मध्य प्रदेश टूरिज्म के साथ कर रहे हैं काम -संकल्प गोयल

भोपाल स्थित विज्ञान महाविद्यालय परेड ग्राउंड में मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट की प्रदर्शनी लगाई गई है। यहां पर टूरिज्म के लिए सॉफ्टवेयर उपलब्ध करने वाली कंपनी जुबो का भी स्टाल लगा है। कंपनी के डायरेक्टर संकल्प गोयल ने कहा कि हम इस प्रदर्शनी में पहली बार आए हैं। मध्य प्रदेश टूरिज्म द्वारा अच्छी व्यवस्थाएं की गई है। मध्य प्रदेश टूरिज्म का एक संगठन है जो 70 से ज्यादा होटल चलता है, हम उसके लिए सॉफ्टवेयर की सुविधा जुबो के माध्यम से उपलब्ध कराते हैं।  जैसे कि शहर सपाटा वोटिंग क्लब में टिकट बनाने के लिए युवाओं का सॉफ्टवेयर उपयोग किया जाता है। हमारी कंपनी है सारान्या हास्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड जिसके माध्यम से हम सुविधा उपलब्ध कराते हैं। वही कंपनी के संचित गोयल ने बताया कि हम मध्य प्रदेश और देश के सरकारी और निजी होटल में युवाओं के माध्यम से सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराते हैं। मध्य प्रदेश टूरिज्म द्वारा 8 साल पहले हमारी कंपनी से संपर्क किया गया था तब से लगातार हम सॉफ्टवेयर की सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button