खबरमध्य प्रदेश
विलेज मचान पेंच से देखें प्रकृति और वन्यजीवों का सुंदर दृश्य
आओ घूमें अपना देश सबसे पहले मध्य प्रदेश -विशाल वासेकर

भोपाल स्थित विज्ञान परेड ग्राउंड में मध्य प्रदेश टूरिज्म द्वारा ट्रैवल मार्ट का आयोजन किया गया, जिसमें देश प्रदेश के टूरिज्म से जुड़े उद्यमी आए। इसमें से विलेज मचान पेंच का भी स्टाल लगा हुआ है। विलेज मचान पेंच टूरिया में स्थित है। यहां पर रुकने की उत्तम व्यवस्था है ।विलेज मचान में एयर कंडीशनयुक्त 21 रूम हैं।विलेज मचान से आप प्रकृति की खूबसूरती और वन्यजीवों को देख सकते हैं। वन्य जीवों में बाघ, तेंदुआ सहित अन्य पशु पक्षी आसानी से देखने को मिल जाते हैं। भोपाल मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट में शामिल होने आए विलेज मचान के प्रतिनिधि विशाल वासेकर ने बताया कि मध्य प्रदेश टूरिज्म ने बहुत अच्छी व्यवस्था की है। देश-विदेश के लोगों से मिलने का मौका मिला।




