खबरमध्य प्रदेश
एमबी विनियार्ड पेश करता है विश्व स्तरीय वाइन
स्वास्थ्यवर्धक वाइन शुगर, कैलोरी और कोलेस्ट्रॉल फ्री है - डॉक्टर अमित निगम

रतलाम के मेन रेलवे स्टेशन से 10 किलोमीटर दूर तीतरी गांव में एमबी की बाइनरी है। यहां पर वाइनरी में फर्मेंटेशन प्रोसेस से वाइन तैयार की जाती है। एमपी ट्रैवल मार्ट में शामिल होने आए कंपनी के डॉक्टर अमित निगम ने बताया कि यहां पर विश्व स्तरीय अंगूरों को फार्म पर उगाया जाता है। अंगूर को प्रोसेस करके विश्व स्तरीय वाइन तैयार की जाती है। वाइन जो कि शुगर फ्री होती है जिससे कैलोरी बर्न होती है और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित होता है जिसकी वजह से इसका उपयोग से स्वास्थ्यवर्धक पेय के रूप में किया जाता है। डॉक्टर निगम ने बताया कि उनकी कंपनी ने पूरे प्रदेश के सभी जिलों में आउटलेट खोल रखे हैं और वाइन की आपूर्ति की जाती है।





