खबरमध्य प्रदेश

नव नियुक्त खेल शिक्षकों के लिए वर्कशॉप का आयोजन

भोपाल संभाग अंतर्गत पांच जिलों मै नव नियुक्त खेल शिक्षकों के लिए आधारभूत प्रशिक्षण का आयोजन संभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण कार्यालय भोपाल की ओर से आयोजित किया गया जिसमें प्रथम दिवस पर भोपाल एवं सीहोर में कार्यरत माध्यमिक खेल शिक्षक एवं प्राथमिक खेलकूद शिक्षकों को आमंत्रित किया गया प्रशिक्षण में स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत खेल पोर्टल के संबंध में खेलों के नए नियम एवं सतत रूप से खेल गतिविधियों के संचालन के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई प्रशिक्षण में सीहोर एवं भोपाल जिले के लगभग 50 शिक्षक इस प्रशिक्षण में सम्मिलित हुए प्रशिक्षण में संयुक्त संचालक श्री धर्मेंद्र शर्मा जी उपसंचालक श्रीमती कनक प्रसाद एवं सहायक संचालक श्री संजय शर्मा. श्री सोम कुंवर के अलावा श्रीमती शर्मिला बारिक संभागीय क्रीड़ा अधिकारी श्री राजेश यादव जिला क्रीड़ा अधिकारी रायसेन एवं श्री अत्ताउल्लाह खान जिला क्रीड़ा अधिकारी सीहोर के द्वारा खेलों के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया एवं माह दिसंबर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय एवं राष्ट्र स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग करने हेतु उनकी भूमिका के बारे में अवगत कराया गया दिनांक 27 अक्टूबर को पुनः 3 जिले क्रमशः रायसेन विदिशा एवं राजगढ़ के खेल शिक्षकों को आईकॉफ प्रशिक्षण केंद्र भोपाल में वर्कशॉप की जाना सुनिश्चित किया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button