खबरमध्य प्रदेश
बाबा बटेश्वर व मां कर्फ्यू का नोकाविहार आज
भोपाल| श्री बड़वाले महादेव मंदिर सेवा समिति एवं ट्रस्ट के द्वारा शरद पूर्णिमा के अवसर पर शीतल दास की बगिया में भगवान बटेश्वर को मां कर्फ्यू वाली के संग नौका विहार कराया जाएगा| समिति के संजय अग्रवाल एवं प्रमोद नेमा ने बताया कि बाबा बटेश्वर की रजत प्रतिमा वाहन द्वारा मां भवानी मंदिर सोमवारा लाई जाएगी यहां पर अध्यक्ष आशीष सैनी द्वारा पूजन के बाद मां कर्फ्यू वाली की चलित प्रतिमा के साथ शीतल दास की बगिया पहुंचकर फूल एवं लाइट से सुसज्जित नाव में विराजित कर नौका विहार होगा इस अवसर पर मुरली वाला ग्रुप के द्वारासुमधुर भजनों की प्रस्तुति के बाद दो कुंटल खीर की प्रसादी वितरित की जाएगी.



