देश

कश्मीरियों के प्रति भारत के इरादे सही नहीं ,फारूक के बयान पर भड़की बीजेपी

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला के उस बयान की कड़ी निंदा की है जिसमें उन्होंने कहा है कि पड़ोसी (पाकिस्तान) कश्मीरी लोगों की परवाह करता है।बारामुला में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने दावा किया है कि जम्मू-कश्मीर के लोग इसलिए बचे हुए हैं, क्योंकि पाकिस्तान अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कश्मीरियों का मुद्दा उठा रहा है।पाकिस्तान कई जगहों पर जा रहा है और कश्मीरियों के बारे में बात कर रहा है। इसी वजह से जम्मू-कश्मीर के लोग बच रहे हैं। नहीं तो कश्मीरियों के प्रति भारत के इरादे सही नहीं हैं।

अब्दुल्ला पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के हालात देखेंः बीजेपी

बीजेपी ने अब्दुल्ला के बयान में प्रतिक्रिया देते हुए जम्मू-कश्मीर में हुए विकास की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के हालात से की। बीजेपी प्रवक्ता आरपी सिंह ने आर्टिकल 370 खत्म करने और भारत में कश्मीर के संपूर्ण एकीकरण का श्रेय मोदी सरकार को दिया।

बीजेपी बोली-आर्टिकल 370 खत्म, कश्मीर का हो रहा विकास

आरपी सिंह ने कहा, ‘फारूक अब्दुल्ला को सीमा पार के हालात पर भी नजर डालनी चाहिए और उस तरफ हो रहे कश्मीरियों के शोषण को देखना चाहिए। आर्टिकल 370 खत्म किए जाने के बाद से कश्मीर काफी अच्छा कर रहा है। कश्मीर का भारत में पूरी तरह से एकीकरण हो चुका है।’

2019 में आर्टिकल 370 हुआ था खत्म

  • जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 को अगस्त 2019 में निरस्त कर दिया गया था। दो महीने बाद, सरकार ने इस पूर्व राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पुनर्गठित कर दिया।
  • इस्लामाबाद ने संयुक्त राष्ट्र और इस्लामिक सहयोग संगठन सहित कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बार-बार अनुच्छेद 370 का मुद्दा उठाया है, लेकिन इस मामले में उसे कोई सफलता नहीं मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button