देश

श्रद्धा दुबे के पड़ोसी ने खोला खौफनाक राज, प्रतापगढ़ के युवक से हुई थी शादी

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर हुई कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत के मामले में अवध ग्रीन अपार्टमेंट में रहने वाले पड़ोसी अजय राय ने मॉडल श्रद्धा दुबे के असली और खौफनाक चेहरे से पर्दा उठा दिया है। फ्लैट के मुख्य द्वार पर लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात से कुछ समय पहले श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और मृतक शिवा शर्मा एक साथ अंदर जाते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। पड़ोसी अजय राय ने श्रद्धा के व्यवहार को लेकर बेहद कड़वे और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि श्रद्धा दुबे बेहद उग्र, बदमिजाज और झगड़ालू स्वभाव की महिला थी। उसके गाली-गलौज करने का अंदाज इतना वीभत्स, अश्लील और हिंसक होता था कि कोई भी शख्स कल्पना भी नहीं कर सकता था। इतना खूबसूरत और मासूम चेहरा रखने वाली युवती ऐसी भद्दी भाषा का इस्तेमाल कर सकती है।

झगड़ालू मिजाज के कारण लगवाया था CCTV’

अवध ग्रीन अपार्टमेंट में रहने वाले पड़ोसी अजय राय ने बताया कि श्रद्धा के आए दिन होने वाले विवादों, हंगामों और फ्लैट में रहने वालों से बदसलूकी से तंग आकर ही उन्होंने सुरक्षा के मद्देनजर यह CCTV कैमरा लगवाया था। हैरत की बात यह है कि कैमरा लगाने पर भी श्रद्धा ने भारी बखेड़ा खड़ा किया था और उसे कैमरे की निगरानी पर सख्त ऐतराज था।

अजय राय ने ये भी कहा कि लोग कहते हैं कि यह पुरुष प्रधान समाज है, लेकिन कड़वी सच्चाई यह है कि जब भी कोई विवाद होता है, तो हमेशा महिलाओं की एकतरफा सुनी जाती है और पुरुष बेचारा बिना गलती के भी प्रताड़ित होकर शिकार बन जाता है। उन्होंने साफ किया कि फ्लैट के भीतर का माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण बना रहता था और आए दिन झगड़े होना आम बात हो गई थी।

श्रद्धा के चक्कर में 3 लड़के खा चुके हैं जहर

शिवा शर्मा की हत्या के आरोप में 10 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल पहुंची श्रद्धा दुबे की इस फितरत की जड़ें काफी पुरानी हैं। रायबरेली के मालिकमऊ कॉलोनी स्थित मदर टेरेसा इंटर कॉलेज में श्रद्धा के साथ पढ़ चुके उसके बचपन के दोस्तों ने उसकी जिंदगी के ऐसे राज खोले हैं, जो रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं। स्कूल के दिनों के एक दोस्त ने खुलासा किया कि श्रद्धा चेहरे से जितनी भोली-भाली नजर आती थी, उसका दिमाग उतना ही शातिर और दूसरों को कठपुतली बनाने वाला था। उसने बताया कि जब वह नौवीं कक्षा में थी, तभी उसके एक साथ 3 से 4 बॉयफ्रेंड हुआ करते थे। वह की-पैड वाले मोबाइल से रात-रातभर लड़कों से बातें करती थी, उन्हें अपनी खूबसूरती के जाल में फंसाती, फिर अचानक उन्हें नजरअंदाज कर देती थी। श्रद्धा की इस उपेक्षा और मानसिक दबाव के चलते अलग-अलग समय पर स्कूल के 3 लड़के उसके प्यार में जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश कर चुके थे। गनीमत रही कि उन लड़कों को समय रहते अस्पताल पहुंचा दिया गया और उनकी जान बच गई, वरना आज शिवा शर्मा की तरह वह उन मौतों को भी खुदकुशी का नाम देकर जस्टिफाई कर रही होती।

महंगी चॉकलेट्स का शौक

स्कूल के दोस्तों के मुताबिक, श्रद्धा उन्हीं लड़कों को महत्व देती थी, जो उस पर पैसे लुटाते थे और महंगी चॉकलेट्स गिफ्ट करते थे। उसके प्यार में पागल एक लड़के ने तो अपने हाथ की नस काटने की पूरी तैयारी कर ली थी, जिसे दोस्तों ने बमुश्किल बचाया। स्कूल की छुट्टी के वक्त गोरा बाजार और कहार का अड्डा जैसे इलाकों के लड़के नई रेंजर साइकिलें खरीदकर केवल श्रद्धा की एक झलक पाने के लिए स्कूल गेट के बाहर चक्कर काटते थे। क्लास में लड़कों के बीच उसे लेकर खूनी संघर्ष और मारपीट आम बात थी, क्योंकि हर कोई उस पर अपना हक जताने की कोशिश करता था, लेकिन श्रद्धा को किसी की जान या झगड़े से कोई फर्क नहीं पड़ता था, जिससे जरा भी अनबन होती, वह उसे दूध में से मक्खी की तरह निकालकर फेंक देती थी।

हीरोइन बनने का झांसा देकर मुंबई फरार

श्रद्धा के अतीत के पन्नों में फरारी और बगावत का सिलसिला पुराना है। बताया जाता है कि 11वीं कक्षा में पढ़ाई के दौरान ही वह अपने एक स्कूल फ्रेंड के भाई के साथ मुंबई भाग गई थी, जिसने उसे फिल्मों में हीरोइन बनवाने का लालच दिया था। वह करीब 20 से 25 दिनों तक मुंबई में रही और फिर वापस लौटी। श्रद्धा के इस बेलगाम और जिद्दी रवैये से घरवाले बेहद तंग आ चुके थे। जब भी परिवार उसे सही राह पर लाने की कोशिश करता, वह उनसे झगड़ा करने पर उतारू हो जाती थी। इसी तंगहाली के चलते वह रायबरेली छोड़कर लखनऊ में रिश्तेदारों के यहां रहने लगी।

श्रद्धा ने एक बेटे को जन्म दिया था

बाद में परिवार ने आनन-फानन में प्रतापगढ़ के लोकेश पांडेय से उसकी शादी करा दी। लोकेश हैदराबाद में एक नामी आईटी कंपनी में कार्यरत थे, लिहाजा श्रद्धा उनके साथ हैदराबाद चली गई। वहां उसने फैशन डिजाइनिंग और मॉडलिंग का कोर्स किया और एक बेटे को जन्म दिया। हालांकि, उसका बेलगाम स्वभाव वहां भी नहीं बदला। पति से अनबन और विवाद के बाद वह अलग रहने लगी और मॉडलिंग की चकाचौंध के रास्ते ऐसे खूनी खेल तक पहुंच गई, जहां आखिरकार युवा कारोबारी शिवा शर्मा को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button