खबरदेशमध्य प्रदेश

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास मध्यप्रदेश में करेगी संगठन का विस्तार

हमारी पार्टी सभी राज्यों में लड़ेगी चुनाव- पंकज अरोड़ा

मध्य प्रदेश में 2028 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी हैं। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के पदाधिकारियों की बैठक राजधानी भोपाल स्थित गांधी भवन में आयोजित की गई। बैठक में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय महासचिव और मध्य प्रदेश प्रभारी पंकज अरोड़ा सहित विभिन्न जिलों के पदाधिकारी शामिल हुए। पंकज अरोड़ा ने कहा कि मुझे पार्टी द्वारा मध्य प्रदेश के प्रभारी का दायित्व सोपा गया है, यह मेरी पहली भोपाल यात्रा है। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों से चर्चा हुई।  मैंने पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संपर्क किया कि वर्तमान में संगठन की स्थिति क्या है इसी के आधार पर आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी।  अरोड़ा ने कहा कि
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का निर्देश है कि पार्टी तेजी से आगे बढ़ रही है इसको और विस्तार तथा मजबूती दी जाए।  अरोड़ा ने कहा अभी लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के तीन राज्यों में विधायक हैं।  बिहार में हम सरकार में हैं , झारखंड और नगालैंड में हमारी पार्टी के विधायक है तथा कई राज्यों में पार्षद है जो कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और पंजाब में आगामी चुनाव में हमारी पार्टी सहभागिता करेगी। उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा और हम राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा पाने की ओर अग्रसर हैं।  मध्य प्रदेश में संगठन का विस्तार किया जाएगा, 2028 में मध्य प्रदेश में चुनाव है हम इसे लक्ष्य बनाकर तैयारी कर रहे हैं।हम केंद्र के साथ गठबंधन में है और गठबंधन का धर्म निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं । उत्तर प्रदेश में 403 सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं यदि गठबंधन होता है तो साथ लड़ेंगे। जहां तक मध्य प्रदेश की बात है अभी हम अपनी पार्टी का विस्तार करने और संगठन को मजबूत करने पर ध्यान दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button