खबरमध्य प्रदेश
दिग्विजय सिंह की यात्रा व्यक्तिगत है पार्टी को लाभ होगा या नहीं समय बताएगा – लक्ष्मण प्रसाद अहिरवार
असली मुद्दा मंदिरों में नोट चोरी नहीं बल्कि वोट चोरी का है

भोपाल ।मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह उज्जैन से सरयू नदी तक यात्रा कर रहे हैं। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व कांग्रेस नेता एवं राज्य सरकार में मंत्री रहे नाथूराम अहिरवार के पुत्र पूर्व सब इंजीनियर एवं समाजसेवी लक्ष्मण प्रसाद अहिरवार ने कहा कि दिग्विजय सिंह की यात्रा व्यक्तिगत है इससे पार्टी को लाभ नहीं होगा। इस समय असली मुद्दा वोट चोरी का है जिसके खिलाफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी लड़ाई लड़ रहे हैं। अयोध्या और काशी के मंदिरों में नोट चोरी से बड़ा मुद्दा वोट चोरी है जिससे लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है।



