मध्य प्रदेश आउट सोर्स कर्मचारी संघ के प्रांतीय महासम्मेलन में अनिल बाजपेई संरक्षक बने

भोपाल। मध्य प्रदेश आउट सोर्स कर्मचारी संघ का प्रांतीय महासम्मेलन 9 मसाला रेस्टोरेंट भोपाल में दक्षिण पश्चिम के विधायक भगवान दास सबनानी के मुख्य आतिथ्य एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष निगम मंडल के वरिष्ठ कर्मचारी नेता अनिल बाजपेई की उपस्थिति में प्रांतीय महासम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूरे 55 जिलों के जिलाध्यक्ष सहित भारी संख्या में आउट सोर्स के कर्मचारी उपस्थित थे संगठन के प्रांताध्यक्ष आशीष सिंह सिसोदिया एवं महामंत्री प्रकाश पुंज ने बताया कि आउट सोर्स कर्मचारियों की मांगों एवं समस्याओं के निराकरण के लिए श्रमयुक्त कार्यालय से आउट सोर्स कर्मचारी संघ का पंजीयन कराया गया है। जिसके माध्यम से आउट सोर्स कर्मचारियों की प्रमुख मांग नियमितीकरण समय पर वेतन का भुगतान एवं बोनस सहित राज्य शासन के कर्मचारियों के समान वेतन भत्ता एवं सुविधा की मांग की गई। इस अवसर पर विधायक सबनानी ने आउट सोर्स कर्मचारियों को आश्वस्त किया है कि आउट सोर्स कर्मचारियों की प्रमुख मांगों के निराकरण करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कर्मचारियों की मांगों एवं समस्याओं के प्रति गंभीर हैं। जल्द ही कर्मचारियों की मांगों का निराकरण कराया जाएगा । सभा को अनिल बाजपेई, अरुण वर्मा ,गजेंद्र कोठारी, श्यामसुंदर शर्मा, सुरसरि पटेल, रमेश राठौर आदि ने संबोधित किया और कर्मचारियों की मांगों के निराकरण के लिए हमेशा साथ रहने का संकल्प लिया। महासम्मेलन में निगम मंडल के वरिष्ठ कर्मचारी नेता अनिल बाजपेई को आउट सोर्स कर्मचारी संघ का संरक्षक मनोनीत किया गया है। इस महासम्मेलन में पूरे प्रदेश के आउट सोर्स कर्मचारी उपस्थित थे।



