खबरमध्य प्रदेश

गुरुजी को नियुक्ति दिनांक से मिले वरिष्ठता

दो सूत्रीय मांगों को लेकर गुरुजी संयुक्त मोर्चा का गठन

प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में शिक्षण कार्य कर रहे गुरुजी ने दो सूत्रीय मांगों को लेकर गुरुजी संयुक्त मोर्चा का गठन किया  है। राजधानी के सेकंड स्टाप स्थित कर्मचारी संघ के कार्यालय पर सोमवार को गुरुजी संयुक्त मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शामिल आदर्श शिक्षक संघ मध्य प्रदेश के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि हम गुरु जी की दो मांगों को लेकर आज यहां बैठक कर रहे हैं जिसमें राकेश पटेल दलजीत कौर सहित विभिन्न पदाधिकारी शामिल हुए हैं। गुर्जर ने कहा कि हमारी दो मांगे हैं पहली प्रदेश के स्कूलों में शिक्षण कार्य कर रहे हैं गुरु जी को नियुक्ति दिनांक 1997- 98 से वरिष्ठता और वेतन लाभ मिलना चाहिए । इसके अलावा गुर्जर ने कहा कि प्रदेश में करीब 300 गुरुजी जो कि दो बार परीक्षा में असफल हुए या नियुक्ति के दौरान उनकी योग्यता पूरी नहीं थी वह मात्र 3600 रुपए में शिक्षण कार्य कर रहे हैं। हमारी सरकार से मांग है कि  ऐसे गुरु जी का सम्मिलियन किया जाए जो मात्र 120 रुपए प्रति दिन पर शिक्षण कार्य कर रहे हैं ताकि उनको उचित वेतनमान मिले। बैठक में शामिल हुए राकेश पटेल ने कहा कि हम अपनी मांगों को लेकर कल शिक्षा मंत्री जी से मुलाकात करेंगे यदि हमारी मांगे नहीं पूरी होती तो हड़ताल पर जाएंगे। गुरुजी संयुक्त मोर्चा की पदाधिकारी दलजीत कौर ने कहा कि मध्य प्रदेश में करीब 28 हजार गुरुजी शिक्षण कार्य कर रहे हैं वरिष्ठता ना मिलने की वजह से उनको शिक्षकों के बराबर वेतन नहीं मिल पा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button