खबरमध्य प्रदेश
ओ नन्ना मोरा व्याव करा दे चाहे मिले उड़ीसा वारी
रविन्द्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में बाल गायक रोशन पटेल ने बटोरी तालियां

जैनाचार्य विद्यासागर जी महामुनिराज जी की जन्मजयंती और समय सागर जी महाराज का अवतरण दिवस गुरु वंदना महोत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया गया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 26 अक्टूबर को राजधानी स्थित रविंद्र भवन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सागर जिले से आए बाल गायक कलाकार रोशन पटेल ने शानदार प्रस्तुति से समां बांध दिया। कक्षा 7वीं के छात्र 12 वर्षीय रोशन पटेल ने ओ नन्ना मोरा व्याव करा दे चाहे मिले उड़ीसा वारी ……। इसके अलावा उन्होंने जैनाचार्यों से जुड़ा भजन भी पेश किया तो पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। रोशन बताते हैं कि उन्होंने अपने पिता से गाना सीखा है जो कि किसान के साथ ही एक कवि भी हैं।



