अध्यात्ममध्य प्रदेश

वरिष्ठ बौद्ध धम्म गुरु पूज्य भदन्त ज्ञानज्योति महाथेरो एवं भिक्षु संघ का कल प्रात: भोपाल में आगमन

भोपाल। करुणा बुद्ध विहार, तुलसी नगर, भोपाल में शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को पूज्य भन्ते प्रियबोधि जी के वर्षावास समापन समारोह का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस अवसर पर महाराष्ट्र के ताडोबा अभयारण्य क्षेत्र से वरिष्ठ बौद्ध धम्म गुरु पूज्य भदन्त ज्ञानज्योति महाथेरो एवं भिक्षु संघ को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया हैं। उनका कल प्रात: भोपाल में आगमन होगा।
पूज्य भदन्त ज्ञानज्योति महाथेरो जी का भोपाल में पहली बार आगमन हो रहा है। भोपाल के नागरिकों एवं बौध्द उपासक उपासिकाओ को उनके दर्शन की यह स्वर्ण संधि होगी। प्रात: 11.00 बजे भिक्षु संघ को भोजन दान के पश्चात दोपहर 2.00 बजे से करुणा बुद्ध विहार में सूत्तपठन के साथ महापरित्राण पाठ होगा तथा पूज्य भिक्षु संघ की उपस्थिति मे सायं 5.30 बजे डाॅ आंबेडकर पार्क, आंबेडकर नगर से धम्म रैली प्रारंभ कर करुणा बुद्ध विहार में आयेगी और यहां पूज्य भदन्त ज्ञानज्योति महाथेरो एवं भिक्खु संघ की धम्मदेशना होगी। इस धम्मदेशना के माध्यम से भगवान बुद्ध के शांति, करुणा, मैत्री और प्रज्ञा के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर भिक्षु संघ को भोजनदान और अष्टपरिस्कार के साथ संघदान भी किया जायेगा।
वर्षावास समापन समारोह बौद्ध धम्म के अनुयायियों के लिए विशेष महत्व रखता है। इस अवसर पर बुद्ध वंदना, भिक्षु संघ का सम्मान, धम्मदान, संघदान तथा धम्म देशना जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से भगवान बुद्ध के उपदेशों को आत्मसात करने की प्रेरणा मिलेगी। भोपाल के समस्त बौध्द उपासक-उपासिकाओ और सभी धर्मप्रेमी बन्धुओ से अनुरोध है कि इस पुण्य अवसर का लाभ उठाने को लिये अधिक से अधिक संख्या में पधारे।
अशोक पाटिल
जिला महासचिव
दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button