भोपाल में त्योहारों से पहले सौहार्द बनाए रखने की अपील विवादों का समाधान बातचीत से हो
राजधानी भोपाल में आगामी त्योहारों को देखते हुए सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की जा रही है, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के साथ चौराहे पर कथित तौर पर मुंह काला करने और स्याही फेंकने की घटना को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के संरक्षक समसुल हसन ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि,
प्रशासन से ऐसे विवादों को समय रहते रोकने और सभी धर्मों के लोगों से मिलजुलकर त्योहार मनाने की अपील की है, आगामी त्योहारों के मद्देनजर सामाजिक सौहार्द और शांति बनाए रखने का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के साथ हुई घटना पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के संरक्षक समसुल हसन ने कहा कि हिंदू उत्सव समिति एक पंजीकृत और सम्मानित संस्था है, ऐसे में किसी व्यक्ति का सार्वजनिक रूप से मुंह काला करना और उस पर स्याही फेंकना उचित नहीं है,वही समसुल हसन ने कहा कि, यदि किसी तरह की शिकायत या आपसी विवाद था, तो उसे बातचीत के जरिए समिति के स्तर पर सुलझाया जा सकता था। जातिसूचक टिप्पणी के आरोपों पर उन्होंने कहा कि यदि चंद्रशेखर तिवारी ने माफीनामा भी दिया था, तो उसे बड़े दिल से स्वीकार करने की पहल की जानी चाहिए थी,उन्होंने प्रशासन से मांग की कि शहर में आपसी विवादों को समय रहते गंभीरता से लिया जाए, ताकि कोई भी घटना भोपाल की शांति और सामाजिक सद्भाव को प्रभावित न कर सके। उनका कहना है कि छोटे विवादों पर समय रहते पुलिस कार्रवाई और संवाद से बड़ी घटनाओं को टाला जा सकता है,वही समसुल हसन ने सभी धर्मों के लोगों से अपील की कि आने वाले त्योहारों को आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाएं। किसी भी धर्म या समाज के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने से बचें और विवाद की स्थिति में कानून का सहारा लें,उन्होंने कहा कि भोपाल की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी एकता को बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, ताकि त्योहार खुशियों के साथ मनाए जा सकें और शहर में शांति का माहौल कायम रहे।

