खेल

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: मनीषा भानवाला ने रचा स्वर्णिम इतिहास, गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं

भारतीय पहलवान मनीषा भानवाला ने शुक्रवार को विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में इतिहास रच दिया। उन्होंने महिलाओं के 59 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में अमेरिका की एबिगेल नेट को 8-6 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही मनीषा विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गईं। मनीषा की यह जीत इसलिए भी खास रही, क्योंकि फाइनल मुकाबले में वह एक समय 0-6 से पिछड़ रही थीं। हालांकि, उन्होंने शानदार वापसी करते हुए अमेरिकी पहलवान को 8-6 से शिकस्त दी और भारत को ऐतिहासिक स्वर्ण दिलाया।सुशील कुमार के बाद दूसरी भारतीय विश्व चैंपियन
मनीषा भानवाला विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय पहलवान बन गई हैं। उनसे पहले सुशील कुमार ने साल 2010 में पुरुषों के 66 किलोग्राम भारवर्ग में विश्व खिताब जीता था। अब मनीषा ने महिला कुश्ती में यह उपलब्धि हासिल कर भारतीय खेल इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button