मनोरंजन

श्रद्धा कपूर: अभिनेत्री ने बताई ‘ईठा’ चुनने की वजह, फिल्म इंडस्ट्री में बदलाव पर दिया बयान; ढ़ोल पर लगाए ठुमके

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘ईठा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में श्रद्धा कपूर बिल्कुल अलग अवतार में नजर आ रही हैं। आज ट्रेलर लॉन्च इवेंट में श्रद्धा ने फिल्मों खुलासा किया कि क्यों उन्होंने इस फिल्म के लिए हां किया साथ ही बॉलीवुड में फिल्मों की कहानी को लेकर अपनी राय रखी।

लीवुड पर क्या बोलीं श्रद्धा? 
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में श्रद्धा ने बॉलीवुड में फिल्मों की कहानी को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘हमारी इंडस्ट्री को अच्छी कहानी की जरूरत है। इस तरह की फिल्में बननी चाहिए। मुझे लगता है कि ये बहुत छोटी सोच होती है। हमें इंडस्ट्री के बारे में सोचना चाहिए कि हम इंडस्ट्री को आगे कैसे बढ़ा सकते हैं। जब हम सब ऐसा सोचेंगे ना, तब हमारी इंडस्ट्री बहुत आगे बड़ी हो जाएगी
श्रद्धा ने क्यों इस रोल के लिए कहा हां? 
श्रद्धा ने कहा कि वह इस बात से बेहद खुश हैं कि उन्हें ‘ईठा’ जैसी फिल्म का हिस्सा बनने का मौका मिला। उन्होंने ‘छावा’ के बाद एक अलग विषय चुनने के लिए निर्देशक लक्ष्मण उतेकर की तारीफ भी की।

उन्होंने कहा, ‘जाहिर सी बात है कि मैं बहुत खुश हूं कि मुझे इस तरह की फिल्म का हिस्सा बनने का मौका मिला। ‘छावा’ के बाद लक्ष्मण सर के लिए सबसे आसान होता कि वह एक और योद्धा पर आधारित फिल्म बनाते। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। मैंने उनसे इस बारे में पूछा भी था। तब उन्होंने मुझसे कहा, ‘मैं एक अलग दुनिया दिखाना चाहता हूं।’ मुझे लगता है कि उन्होंने बहुत शानदार फैसला लिया है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button