भागीरथ ऑर्गेनिक्स पेश करते हैं मसाले और अश्वगंधा पाउडर
20 वर्ष से शुद्धता बनी हुई है पहचान

भागीरथ ऑर्गेनिक्स विभिन्न प्रकार के मसाले और अश्वगंधा सहित सहित कई औषधि उत्पाद तैयार करते हैं। ग्राम बासनिया विकासखंड मानसा जिला नीमच से भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर स्टॉल लगाकर अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं । भागीरथ ऑर्गेनिक्स के संस्थापक ने भागीरथ नागदा ने बताया कि
मैं 20 वर्षों से कृषि और आर्गेनिक उत्पादों का निर्माण कर रहा हूं। हमारे उत्पादों में पूरी शुद्धता रहती है, जिनमें से हल्दी पाउडर, अश्वगंधा पाउडर, चिया सीड्स, धनिया पाउडर, बवूलफली पाउडर, मोरिंगा पाउडर इत्यादि तैयार करते हैं। भागीरथ नागदा ने बताया कि उनके उत्पाद अमेजन सहित विभिन्न आनलाईन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। वो आर्गेनिक उत्पादों के प्रमोशन को लेकर चीन सहित अन्य देशों की यात्रा कर चुके हैं। भागीरथ ऑर्गेनिक के उत्पाद ऑफलाइन यानी दुकानों पर और ऑनलाइन दोनों उपलब्ध हैं।




