खबरदेश

कश्मीरी पंडित और पत्रकार निधि राजदान से उमर अब्दुल्ला से रचाई शादी

उमर अब्दुल्ला की पहली पत्नी थीं पायल नाथ और लव मैरेज के 31 साल बाद हुआ था दोनों का तलाक?

: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शादी रचा ली है। उमर अब्दुल्ला की यह दूसरी शादी है। उमर अब्दुल्ला ने मशहूर पत्रकार निधि राजदान के साथ शादी रचाई है। उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर पोस्ट करके इस बारे में जानकारी दी। निधि राजदान का जन्म 11 अप्रैल, 1977 को नई दिल्ली में हुआ है। वह एक कश्मीरी पंडित परिवार से हैं। इसके अलावा, निधि राजदान का नाम उस वक्त भी चर्चा में आया था जब हार्वर्ड के नाम पर उनके साथ स्कैम हुआ था। निधि राजदान ने सोशल मीडिया पर बताया था कि वह फिशिंग स्कैम का शिकार हुई हैं। इस दौरान उन्हें हार्वर्ड विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर के पद की फर्जी पेशकश की गई थी। टीवी पत्रकार ने इस मामले में एक बयान भी जारी किया था। पहले बनना चाहती थीं डॉक्टर
निधि राजदान का जम्मू-कश्मीर से भी कनेक्शन है। हालांकि बहुत कम लोगों को पता होगा कि पहले निधि राजदान डॉक्टर बनना चाहती थीं। उनके पिता महाराज कृष्ण राजदान पीटीआई में एडिटर इन चीफ थे। वहीं, उनकी माता का नाम सरला राजदान है। निधि को बचपन से ही न्यूज और करेंट अफेयर्स का माहौल मिला। इसके चलते उन्होंने भी मीडिया में आने का फैसला किया।
ऐसी रही शुरुआती पढ़ाई-लिखाई
निधि राजदान ने शेख सराय, अपीजय स्कूल से शुरुआती पढ़ाई-लिखाई की। इसके बाद निधि ने लेडी श्रीराम कॉलेज से बैचलर की डिग्री ली। मीडिया में आने के लिए निधि राजदान ने बाकायदा इसकी पढ़ाई की और आईआईएमसी से रेडियो और टीवी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। फिर उन्होंने एनडीटीवी जॉइन किया और अगले दो दशक तक यहां पर काम करते रहे। बाद में जून 2020 में उन्होंने करीब 21 साल के बाद एनडीटीवी छोड़ दिया।
उमर अब्दुल्ला की पहली पत्नी थीं पायल नाथ और लव मैरेज के 31 साल बाद हुआ था दोनों का तलाक?
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से दूसरी शादी की है। उनकी पूर्व पत्नी का नाम पायल नाथ हैं। दोनों की शादी 1 सितंबर 1994 को हुई थी। पायल नाथ और उमर अब्दुल्ला के दो बेटे जहीर और जमीर हैं। दोनों ने प्रेम विवाह किया था लेकिन शादी के लगभग 17 साल बाद, सितंबर 2011 में दोनों अलग हो गए। पायल नाथ बेटों के साथ दिल्ली में रहने लगीं और उमर अब्दुल्ला श्रीनगर में। दोनों के बीच तलाक का मुकदमा बहुत लंबा चला। आखिरकार 15 साल बाद 31 जुलाई 2026 को सुप्रीम कोर्ट से दोनों का आपसी सहमति से तलाक हुआ।
उमर अब्दुल्ला ने 1994 में की थी पहली शादी
उमर अब्दुल्ला और पायल नाथ की शादी 1 सितंबर 1994 को हुई थी। यह शादी उमर अब्दुल्ला के जम्मू-कश्मीर का मुख्यमंत्री बनने से कई साल पहले हुई थी। पायल नाथ का जन्म 6 जून 1973 को दिल्ली में हुआ था। वह एक सिख परिवार से आती हैं। उनके पिता का नाम मेजर जनरल रामनाथ सिंह था। मेजर जनरल रामनाथ सिंह सेना में अफसर थे इसलिए पायल की शुरुआती पढ़ाई आर्मी स्कूल से हुई। दिल्ली यूनिवर्सिटी से उन्होंने अंग्रेजी में ऑनर्स की डिग्री हासिल की। उसके बाद हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म का कोर्स किया।
दिल्ली में नौकरी के दौरान मिले थे पायल और उमर
उमर अब्दुल्ला की पायलनाथ की पहली मुलाकात नौकरी के दौरान ही हुई थी। दरअसल उमर अब्दुल्ला राजनीति में आने से पहले हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में नौकरी करते थे। वह दिल्ली के एक लग्जरी होटल में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव थे और पायल नाथ भी यहीं नौकरी कर रही थीं। दोनों की दोस्ती हुई और फिर दोस्ती प्यार में बदली। दोनों ने 1 सितंबर 1994 को शादी कर ली। उनकी शादी दोनों परिवारों की सहमति से हुआ, हालांकि कुछ लोगों ने इसका विरोध किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button