खबरमध्य प्रदेश

आउटसोर्स कर्मचारियों को दीपावली पूर्व वेतन और बोनस भुगतान किया जाए

मध्य प्रदेश राज्य आउटसोर्स कर्मचारी संघ ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

मध्यप्रदेश  राज्य आउटसोर्स कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने दीपावली पूर्व वेतन और बोनस भुगतान की मांग को लेकर श्रम विभाग कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। श्रम आयुक्त के प्रतिनिधि ने आश्वासन दिया कि श्रम विभाग के आदेश का पालन नहीं करने वाली एजेंसियों एवं नियोक्ता के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। आउट सोर्स कर्मचारी संघ के संरक्षक अनिल बाजपेई प्रांताध्यक्ष आशीष सिंह सिसोदिया अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी सार्वजनिक उपक्रम संघ के प्रांताध्यक्ष अरुण वर्मा एवं एम्प्लाइज फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष गजेंद्र कोठारी और जिला अध्यक्ष सुखदा नागरीकर के नेतृत्व में आउट सोर्स कर्मचारियों की प्रमुख मांग बोनस एवं समय पर वेतन भत्ता का भुगतान को लेकर उप श्रमायुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान उप श्रमायुक्त कार्यालय के प्रतिनिधि ने आश्वासन दिया है कि श्रमायुक्त  के आदेश के तहत जो एजेंसियों एवं नियोक्ता आउट सोर्स कर्मचारी को समय पर वेतन भत्ता एवं बोनस भुगतान नहीं करेगी उन्हें चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। मध्यप्रदेश राज्य आउटसोर्स कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आशीष सिंह सिसोदिया और जिला अध्यक्ष सुखदा नागरीकर ने एजेंसियों एवं नियोक्ता को चेतावनी दी है कि यदि दीपावली के पूर्व वेतन भत्ता एवं बोनस का भुगतान नहीं किया गया तो श्रमायुक्त के आदेशों का पालन नहीं करने वाली एजेंसियों एवं नियोक्ता के विरुद्ध धरना प्रदर्शन कर प्रबंधन की अर्थी निकाल कर प्रबंधन का पुतला दहन किया जाएगा। आशीष सिंह सिसोदिया ने कहा कि हम अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से ज्ञापन सौंपकर शासन- प्रशासन को अवगत करा रहे हैं यदि हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो खगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से अरुण वर्मा, अनिल बाजपेई, आशीष सिंह सिसोदिया, सुखदा नागरीकर, सुर सरी पटेल ,अखिलेश पानडोले ,चेतन सोनी सहित अनेक निगम मंडलों बोर्ड परिषदों, सहकारी संस्थाओं, प्राधिकरणों और आयोगों के कर्मचारी एवं महिला प्रतिनिधि भारी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button