खबरमध्य प्रदेश
भगवान श्री सहस्त्रबाहु जन्मोत्सव और शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

कोलार, भोपाल में भगवान श्री सहस्त्रबाहु जन्मोत्सव और शोभायात्रा को लेकर बैठक हुई, जिसमें कलार समाज बंधुओं ने उपस्थित रहकर अपनी सहभागिता की और विचार व्यक्त किए तथा सुझाव रखे। बैठक का आयोजन “प्रमोद जायसवाल ओम” और ओपी गुरेले द्वारा किया गया। इस अवसर पर समाज बंधुओं का स्वागत गमछा पहनाकर किया गया । अतिथि विंग कमांडर विनोद राय , कल्पना राय दीदी, प्रकाश राय , नरेंद्र शिवहरे के साथ प्रमोद जायसवाल ने दीप प्रज्वलन कर बैठक की। समाज बंधुओं को 15 नवंबर को होने वाली शोभायात्रा मे शामिल होने के लिए संकल्प दिलाया। शोभायात्रा के संयोजक डॉ एल.एन मालवीया एवं सह संयोजक वीरेन्द्र राय हैं।, बैठक मे राजनारायण जायसवाल , दिनेश शिवहरे के साथ अन्य समाज बंधु उपस्थित रहे।






