खबर
पिता ने ले ली नौ माह के बेटे की जान!: मां बोली- गला घोंटकर मार डाला, शव दफनाया; दीवाली की रात की थी साजिश

यूपी के गाजियाबाद में नौ महीने के मासूम बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में बच्चे की मां ने अपने ही पति पर मासूम की गला घोंटकर हत्या करने और फिर मौत को प्राकृतिक बताकर शव को दफनाने का गम्भीर आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, बच्चे का शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी की जा रही है।
पिता ने करता रहा बेटे की प्राकृतिक मौत की बातअस्पताल लेकर गया था पिता, पर नहीं थी उसमें जानपुलिस की मौजदगी में कब्र से निकाला गया बच्चे का शव
इस मामले में एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि बच्चे के शव को दफनाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए कब्र से बाहर निकलवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिलाधिकारी से अनुमति के नामित एसीपी कोतवाली नामित मजिस्ट्रेट उपासना पांडेय व एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल और पुलिस बल की मौजूदगी में बच्चे के शव को कब्र से निकलवाकर मेडिकल परीक्षण को भेजा गया है, मेडिकल परिक्षण रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।