खबरमध्य प्रदेश

केरला फेस्ट कला और संस्कृति का अद्भुत संगम- अनिल कुमार

कार्यक्रम का उद्देश्य केरल और मध्यप्रदेश के बीच आपसी प्रेम और मित्रता को और मजबूत करना है

भोपाल | 12 नवंबर । यूनाइटेड मलयाली एसोसिएशन (यूएमए), भोपाल द्वारा आयोजित केरला फेस्ट 2026 के तीसरे संस्करण में  प्रतिदिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत जा रहे हैं। कार्यक्रमों में सेमी-क्लासिकल और क्लासिकल डांस, पारंपरिक लोकनृत्य, जनजातीय नृत्य आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से भोपालवासियों को केरल की समृद्ध संस्कृति, कला और परंपराओं को करीब से जानने का अवसर मिला। इस अवसर पर यूएमए के वाइस प्रेसिडेंट अनिल कुमार ने कहा कि केरला फेस्ट का उद्देश्य विभिन्न समुदायों को एक मंच पर लाना, सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना तथा केरल और मध्यप्रदेश के बीच आपसी प्रेम और मित्रता को और मजबूत करना है। यूनाइटेड मलयाली एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट अनिल कुमार ने आगे कहा कि पिछले वर्ष केरला फेस्ट चार दिनों का था लेकिन लोगों की मांग को देखते हुए इसे 5 दिन का कर दिया गया है। यह फेस्ट 2024 से शुरू हुआ था अब तीसरे वर्ष सफल आयोजन किया जा रहा है । कार्यक्रम में केरल के पारंपरिक नृत्य पेश किए गए इसके साथ ही केरल का ट्रेडिशनल फूड पेश किया जा रहा है, जिसमें से मालाबार किचन का स्टाल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है । इसके अलावा शुक्रवार को केरल का पडयिनी  पारंपरिक कार्यक्रम पेश किया गया । प्रतिदिन काफी संख्या में लोग आकर फेस्ट का लुत्फ उठा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button