खबरमध्य प्रदेश

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की आवश्यक बैठक अटल भवन जिला कार्यालय में संपन्न

भोपाल। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की आवश्यक बैठक अटल भवन स्थित जिला भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा श्री दिनेश भारती जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत दीपावली मिलन के अवसर पर उपस्थित जन को बधाई एवं शुभकामनाएं देकर की गई।
बैठक में आगामी 17 नवंबर को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री भगवान सिंह परमार जी के भोपाल प्रवास कार्यक्रम की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों एवं मोर्चे को मजबूत बनाने को लेकर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के सभी कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।
भगवान दास ढालिया
भाजपा,भोपाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button