अध्यात्मखबरमध्य प्रदेश
गोपाष्टमी पर हुई गो पूजन

भोपाल| भोपाल संभाग में मॉडल गौशाला का खिताब प्राप्त बृजमोहन रामकली गौ-संरक्षण केंद्र में आज गौपाष्टमी के पर्व पर गौपूजन किया गया| केंद्र के अध्यक्ष प्रहलाद दास मंगल एवं सचिव प्रमोद नेमा ने यहां मौजूद गायों को पुष्प वर्षा के साथ गुड़ ,दाना एवं चापड़ से बनी सानी खिलाकर पूजन कर सभी गौ माताओं की आरती उतारी उल्लेखनीय है की गौशाला में अभी लगभग 1600 वृद्ध एवं अपाहिज गोवंश निवासरत है| इस अवसर पर गोल्डन अग्रवाल, सुरेश नाथ, अभिषेक लाला,शुभम सोनी सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे|

