दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया अपना हुनर
टीटी नगर खेल ग्राउंड में दिव्यांग बच्चों के लिए खेलकूद कार्निवल मेले का आयोजन किया गया

राजधानी स्थित टीटी नगर खेल ग्राउंड में दिव्यांग बच्चों के लिए खेलकूद कार्निवल मेले का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दिव्यांगों की विभिन्न श्रेणी के बच्चों जैसे दृष्टि इत्यादि सभी शामिल हुए। रोटरी क्लब मिड टाउन भोपाल के मेंबर संजय निगम ने बताया कि हम लगातार 24 वर्षों से दिव्यांग बच्चों के लिए खेलकूद कार्निवल मेला का आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए स्कूल से निकलकर खेलों में हिस्सेदारी करना स्मरणीय पर होता है। इस प्रतियोगिता में अलग-अलग श्रेणी के 12 खेलों को शामिल किया गया था जिसमें 1200 बच्चों ने प्रतिभागिता की। संजय निगम ने बताया कि बच्चों को खेलकूदों में प्रशिक्षित करने के लिए हम विशेषज्ञ कोच की भी मदद कर लेते हैं। इसके अलावा टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चे आगे बढ़ते हैं और स्टेट ,नेशनल और इंटरनेशनल लेवल तक खेल चुके हैं। प्रतियोगिता के बाद हम प्रतिभागी बच्चों को मेडल देकर पुरस्कृत करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद सिर्फ बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना है।

