’बाल साहित्य संवाद-5′ का सफल आयोजन: भोपाल की बाल साहित्यकार डॉ रंजना शर्मा जी से साहित्यकार गोकुल सोनी द्वारा हुआ सीधा संवाद।

भोपाल 19 नवम्बर 2026। बाल कल्याण एवं बाल साहित्य शोध केंद्र, भोपाल के तत्वावधान में आज ‘बाल साहित्य संवाद-5’ का सफल एवं गरिमामय आयोजन बाल कल्याण शोध केंद्र, भोपाल के सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि चर्चित बाल साहित्यकार शिल्पी दिवाकर रहीं। कार्यक्रम के व्यापक प्रचार प्रसार की व्यवस्था वरिष्ठ गीतकार श्री मनोज जैन मधुर ने संभाली।
कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्र निदेशक श्री महेश सक्सेना जी के स्वागत वक्तव्य से हुआ। इस विशेष संवाद सत्र 5 में डॉ रंजना शर्मा वरिष्ठ बाल साहित्यकार का साक्षात्कार वरिष्ठ साहित्यकार श्री गोकुल सोनी द्वारा लिया गया, जिसमें उन्होंने डॉ रंजना की साहित्यिक यात्रा, बाल साहित्य के महत्व और बच्चों के लिए प्रेरणादायी रचनाओं के सृजन पर विस्तार से चर्चा की।
जब श्री सोनी ने डॉ रंजना जी से पूछा कि श्रेष्ठ बाल साहित्य की क्या विशेषताएं हैं तब उन्होंने कहा कि अच्छा बाल साहित्य सहज, सरल,रोचक एवं गेय होना चाहिए। इसे बच्चा बनकर ही लिखा जा सकता है
श्री गोकुल सोनी द्वारा यह पूछे जाने पर कि एक बाल साहित्यकार के नाते सरकार से आपकी क्या अपेक्षाएं हैं तब रंजना जी ने कहा कि सरकार को विपन्न बाल साहित्यकारों की आर्थिक मदद करना चाहिए एवं बाल साहित्य सृजन हेतु प्रोत्साहन देने के लिए और अधिक पुरस्कारों की स्थापना करना चाहिए। सभागार में उपस्थित साहित्यकारों में से सुधा दुबे, डॉ नीता खरे, कमल चंद्रा ने भी बालसाहित्य संबंधी प्रश्न पूछे जिनके रंजना जी ने समुचित उत्तर दिए। रंजना जी ने अपनी सुंदर बाल कविता ‘छिपकली’ के साथ ही बाल नाटक प्रस्तुत किया। श्री सोनी ने उनसे बचपन की शैतानियों के नटखट किस्सों के बारे में पूछा तब उन्होंने बताया कि “खर्राटे की आवाज कहां से आती है, यह जानने के लिए उन्होंने बचपन में पिता की नाक में उंगली घुसेड़ दी थी।” उन्होंने कुछ और भी मजेदार और रोचक किस्से सुनाए जिनपर श्रोताओं ने खूब ठहाके लगाए। ज्ञातव्य हो कि उनकी बाल साहित्य की सात पुस्तकें प्रकाशित हैं एवं “चलो नानी के घर” उपन्यास प्रकाशनाधीन है। मुख्य अतिथि शिल्पी दिवाकर ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि समूचे देश में इस तरह की बाल साहित्य साक्षत्कार की श्रृंखला कहीं नहीं होती। इसको आरम्भ करने का श्रेय बाल कल्याण शोध केंद्र एवं श्री महेश सक्सेना को जाता है।
कार्यक्रम में शहर के कई प्रबुद्ध नागरिकों, साहित्यकारों और बाल साहित्य में रुचि रखने वाले श्रोताओं यथा विपिन वाजपेई, पद्मा सक्सेना, जगदीश चंद्रा, मनोरमा श्रीवास्तव, राजकुमार बरुआ, सुनील दुबे वृक्षमित्र, हेमराज कुर्मी, शर्मा जी श्यामा देवी गुप्ता, मालती बसंत, डॉ मीनू पांडे नयन, मनोरमा श्रीवास्तव, इंदु पाराशर, नीना सोलंकी, व्ही के श्रीवास्तव, अशोक धमेंनिया, डॉ देशमुख सहित अनेक साहित्यकारों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाया
अंत में साक्षात्कारकर्ता वरिष्ठ साहित्यकार गोकुल सोनी जी ने सभी का आभार व्यक्त किया गया।




