सी बी टी को बैठक में यह तो होना ही था सरकार ने 81 लाख पेंशनर्स परिवार के साथ विश्वासघात किया है- अरुण वर्मा

राष्ट्रीय ई पी एस 95 पेंशनर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण एवं राष्ट्रीय महासचिव ओ पी सोनी ने सी टी बी की बैठक में न्यूनतम पेंशन रुपए 1000/- से रुपए 7500+डी ए तथा मेडिकल सुविधा की घोषणा नहीं करने का विरोध करते हुए बताया कि सरकार विगत 10 वर्षों से पेंशन वृद्धि का आश्वाशन देती आ रही है
मान्यनीय प्रधानमंत्री महोदय दो बार एवं श्रम मंत्री महोदय अनेकों बार पेंशन वृद्धि का आश्वाशन दे चुके है इसके बाद भी पेंशन में वृद्धि नहीं की गई जिसकी वजह से लाखों पेंशनर्स में भारी संतोष एवं आक्रोश व्याप्त है
अंततः सी टी बी की बैठक में पेंशन वृद्धि का निर्णय नहीं लिया गया जो कि 81 लाख पेंशनर्स परिवारों के साथ विश्वास घात है सरकार को इस पर पुनः विचार करना चाहिए अन्यथा पूरे देश के लाखों पेंशनर्स परिवार आगामी चुनाव में विरोध दर्ज कराएंगे अर्थात नो पेंशन नो वोट नो टेंशन के तहत सरकार के विरोध में विरोध करेंगे




