खबरमध्य प्रदेश
वर्तमान सरकार विश्वासघाती जुमलेबाज पेंशनर्स विरोधी है
सेवानिवृत्त अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष अनिल बाजपेई एवं महासचिव अरुण वर्मा ने 10 वर्षों से पेंशन वृद्धि करने का आश्वाशन देने के बाद 81 लाख पेंशनर्स की पेंशन वृद्धि नहीं करने का कड़ा विरोध करते हुए बताया कि यह सरकार झूठी जुमलेबाज विश्वासघाती सरकार है जिससे कोई उम्मीद नहीं की जा सकती है जहां एक ओर सरकार सांसदों विधायकों को तीन से चार पेंशन का भुगतान किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर ई पी एस 95 पेंशनर्स को न्यूनतम रुपए 1000/- प्रतिमाह भुगतान करके लाखों पेंशनरों के साथ अन्याय कर रही है अत : प्रांताध्यक्ष अनिल बाजपेई एवं महासचिव अरुण वर्मा ने शासकीय अर्द्ध शासकीय पेंशनरों से अपील की है कि भविष्य में होने वाले आगामी चुनाव में वर्तमान सरकार का समर्थन नहीं करें



